फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 19 जनवरी को होंगे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन : डॉ. कश्मीर

Sun, 12 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय और राज्य सम्मेलनों में बनाई जाएगी विशेष रणनीति
विज्ञापन

केंद्र-प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियां एक जैसी, लूट रही जनता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश के हर राज्य में अपने हकों के लिए जनता और कामगार 19 जनवरी 2026 को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे। कामगार और जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जताया जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरेंगे। इसके लिए सीटू जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलनों में विशेष रणनीति तैयार कर रही है। यह बात सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कुल्लू में कही। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित शहीद अशोक भवन में सीटू का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ. कश्मीर ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कामगार विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की आर्थिक नीतियां एक जैसी है। जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को पूंजीपतियों को बेच रही है और प्रदेश सरकार वन मित्र, पशु मित्र आदि मित्र बनाकर युवाओं का मजाक बना रही है। 5,000 रुपये में वर्तमान समय में परिवार को पोषण संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन करने की तैयारी है। इसके लिए 26 से 28 अक्तूबर तक सोलन में राज्य और 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें