फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में साढ़े पांच घंटे बिजली रही गुल

Sat, 23 Aug 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में मनाली से लेकर बंजार तक तमाम क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति करीब साढ़े पांच घंटे तक बंद रही। इस कारण लोगों का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुआ। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय सरकारी कार्यालयों में कामकाज करने के सिलसिले में आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नालागढ़ से एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट तक की 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन शुक्रवार सुबह दस बजे के आसपास फेल हो गई। इससे एडी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और फोजल सबस्टेशन दोनों ही बंद पड़ गए। इतना ही नहीं इसके अलावा 132 केवी बजौरा लाइन में भी खराबी आ गई। ऐसी स्थिति में कुल्लू, मनाली सहित बंजार सैंज, मणिकर्ण आदि तमाम क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लिहाजा, इस स्थिति में कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल, भुंतर, मणिकर्ण, सैंज, बंजार आदि कस्बे में सरकारी कार्यालयों में कामकाज से आऐ हुए लोगों को काफी दिक्कत हुई। सरकारी कार्यालयों के साथ साथ निजी क्षेत्र में भी कामकाज ठप पड़ गया।
हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर का कहना है कि शहर में अचानक बिना नोटिस और पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। इस कारण पेंशनरों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं। शहर में बिजली नहीं होने से एक फोटोस्टेट तक नहीं हो पाया। उधर, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू अक्षय सूद का कहना है कि नालागढ़ से एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट तक 220 ट्रांसमिशन लाइन फेल होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। शाम चार बजे से पहले बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें