फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी मामले की निष्पक्ष जांच की जाए : कार्तिक

Thu, 29 Oct 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान 26 अक्तूबर को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र के बाहर हुई नारेबाजी के मामले में युवा कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बुधवार को ढालपुर स्थित अटल सदन में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चौधरी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने पुलिस से नारेबाजी में शामिल लोगों और उनके उद्देश्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्तिक चौधरी ने कहा कि कुल्लू दशहरा देवभूमि की आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन में नारेबाजी कर अव्यवस्था फैलाना निंदनीय है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद कला केंद्र के दोनों प्रवेश द्वार खोले गए। साथ ही रिसेप्शन कमेटी की महिला पदाधिकारी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि तथ्यों की जांच के बिना किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें