फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता की बात में नहीं होता किंतु-परंतु, मानने पड़ते हैं देव आदेश : महेश्वर

Fri, 07 Nov 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा बिजली महादेव रोपवे का मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता की बात में किंतु-परंतु नहीं होता है। देवता के जो आदेश होते हैं, निर्देश होते हैं, उन्हें मानना पड़ता है। यह बात पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे के मुद्दे को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष रखा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस बात पर जल्द चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू में देव वाणी के माध्यम से जो देवी देवताओं ने आदेश दिए थे, उनके बारे में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अवगत करवाया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द यह मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। गौर रहे कि पिछले दिनों कुल्लू के देवसमाज का सात सदस्यीय दल केंद्र की ओर से गठित तीन सदस्य कमेटी से मिला था। 13 नवंबर को एनजीटी में बिजली महादेव रोपवे के केस को लेकर सुनवाई भी होनी है। बिजली महादेव रोपवे को लेकर इन दिनों चर्चा का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें