फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिडिंबा मंदिर मार्ग पर लग रहे हिचकोले

विज्ञापन
मनाली के हिडिंबा मंदिर सड़क खस्ताहालत में।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर जाने वाली सड़क की लोक निर्माण विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग बार-बार गड्ढों को मिट्टी से भरकर काम चला रहा है।
विज्ञापन

हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। हिडिंबा मंदिर सड़क पर मंदिर के सामने की चढ़ाई में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टारिंग तो दूर सड़क पर पेचवर्क तक नहीं किया है। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को मार्ग पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं निकास नालियों के बंद होने से सड़क पर पानी आ रहा है।
पर्यटन सीजन में दूसरे-तीसरे दिन सड़क पर मिट्टी डाली गई। डीपीएस स्कूल के समीप भी सड़क की हालत खराब है। इस मार्ग पर रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता केे दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि हिडिंबा मंदिर मार्ग पर मंदिर के सामने की सड़क पर पेचवर्क किया जाना है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे आगे पेवर टाइल लगाने का प्राक्कलन तैयार कर आला अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य आरंभ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें