फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिया में चोरी, गहने-नकदी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के वक्त लाहौल गया था परिवार, केस दर्ज
विज्ञापन

.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर तहसील के जिया गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। शातिरों ने घर की अलमारी में रखे गहने आदि चुरा लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभावित परिवार के सदस्य वारदात के वक्त लाहौल गए थे। शातिरों ने इसका फायदा उठाया।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में छेरिंग बुटिथ पत्नी तेंजिन युज्ञल निवासी गांव एवं डाकघर जिया, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू ने कहा कि वे एक हफ्ता पहले अपने घर लाहौल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिया लौटे तो घर की अलमारी में रखे हुए सोने के गहने चोरी कर लिए थे। साथ ही 20,000 नकदी भी चुरा ली गई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कहा कि पुलिस शातिर को पकड़ने के लिए आसपास सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेगी। शिकायतकर्ता ने जिस पर शक जताया है, पुलिस उस पर भी जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें