फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में टांकरी लिखने का तरीका भिन्न : यतिन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांकरी को पढ़ने और लिखने का करवाया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू, मंडी, चंबा और कांगड़ा में टांकरी लिपि के अलग-अलग स्वरूप हैं। इन जिलों में टांकरी को लिखने का तरीका भी भिन्न है। ऐसे में टांकरी को सीखने, बोलने, लिखने और पढ़ने के लिए हमें इसके विभिन्न स्वरूपों की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। यह बात मंगलवार को प्रशिक्षक एवं साहित्यकार यतिन पंडित ने कही। देवसदन कुल्लू में टांकरी लिपि पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के युवा, लेखक, साहित्यकार और शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशिक्षुओं को कुल्लू, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिलों में टांकरी लिपि को कैसे लिखा और पढ़ा जाता है, के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षुओं को टांकरी के स्वरूपों और वर्णमालाओं की जानकारी भी दी। दूसरे सत्र में प्रशिक्षुओं को टांकरी लिपि में शब्द संयोजन और उन्हें जोड़कर कैसे लिखें, का अभ्यास करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें