फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास का बढ़ा जलस्तर, अब बच्चों संग नदी में उतरे सैलानी

विज्ञापन
कुल्लू-मनाली में पर्यटक इन दिनों पहुंच रहे हैa। ब्यास नदी में बच्चों को लेकर फोटो खिंचवाने उतरे स? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में घूमने आए सैैलानी एक सेल्फी के चक्कर में अपनी और अपने बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वे फोटो लेने के लिए बच्चों के साथ नदियों में उतर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों से लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद भी सैलानी नहीं डर रहे हैं। जिले की ब्यास नदी में रविवार को सैलानी अपने बच्चों के साथ उतर गए और तेज बहाव के बीच जाकर मस्ती की। पर्यटन नगरी मनाली, कुल्लू और धार्मिक स्थल मणिकर्ण का रुख करने वाले सैलानी प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाकर ब्यास और पार्वती नदी में जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने नदियों में उतरने वाले सैलानियों के खिलाफ जुर्माने के तौर एक हजार रुपये की राशि वसूलने के आदेश जारी किए हैं, जो सिरे नहीं चढ़ रहे हैं। उधर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि लापरवाह सैलानियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें आठ दिन की सजा का प्रावधान भी किया गया है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लु गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस लापरवाह सैलानियों पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस की टीम रोजाना नदी के किनारे गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें