भाजपा ने पतलीकूहल में मनाया बंगाल जीत का जश्न मनाया।-संवाद
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को पतलीकूहल चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर राजीव ठाकुर, लोत राम, सुरेंद्र भोला, बागेश शर्मा, रिमन ठाकुर और सोनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद