फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थन घाटी में तेज हवाओं और अंधड़ ने मचाई तबाही

विज्ञापन
बंजार घाटी के तीर्थन में आंधी तूफान से उड़ी छतें।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
गुशैणी/बठाहड़ । जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी के इलाकों में तेज हवाओं और अंधड़ के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने से काफी नुकसान हुआ है। वीरवार देर शाम चले तेज अंधड़ से कई गोशालाओं और पडाछों (पशुचारा रखने के लिए बनाए शेडों) की छतें उड़ गई हैं। इसके अलावा जगह-जगह खड़े पेड़ गिरने के साथ किसान-बागवानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंडीधार के दाड़ी गांव में तेज हवाओं और अंधड़ से रघुवीर सिंह की गोशाला की छत उड़ गई है। इसके साथ अन्य गांववासियों के पशुचारा रखने वाले पड़ाछों की छतें भी तेज हवाओं ने उखाड़ दी हैे। वहीं, कई रिहायशी मकानों की छतों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसी पंचायत के जावल गांव में भी एक देवदार का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया है। वहीं, नेचर पार्क शाईरोपा के साथ लगते जंगल में भी कुछ चीड़ के पेड़ों के गिरने की सूचना है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत कंडीधार के उप प्रधान मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण यहां के किसानों बागवानों के खेतों में बिजी नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा बगीचों में सेब, पलम, नाशपाती और खुमानी के पौधों और फलों को भी भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना राजस्व विभाग के पटवारी को दे दी गई है। पहले से ही सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि परेशानी बन गई है। लोगों ने प्रशासन के साथ विधायक सुरेंद्र शौरी से पीड़ित परिवारों के नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें