फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थाना प्रभारी ने किया होटलों, होमस्टे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (कुल्लू)। पर्यटन सीजन के चलते बढ़ती पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस थाना केलांग के एसएचओ ज्वाला सिंह ने नियमित गश्त करते हुए होटलों और होमस्टे का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों और स्टाफ को निर्देश दिए गए कि वे अपने वहां ठहरने वाले सभी पर्यटकों का सही सत्यापन करें। उनका पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक दस्तावेजों का संग्रहण जरूरी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि पुलिस घाटी में आने वाले सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा, सुविधा और कुशलता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें