कुल्लू। ग्राम पंचायत करशैईगाड़ के आंगनबाड़ी केंद्र बालू में वीरवार को पोषण पखवाड़े का समापन हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस नेता तमेश शर्मा मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बालू की कार्यकर्ता राधा ने ग्रामीण महिलाओं को घर के पोषणयुक्त खाने में ही ध्यान देते की बात कही। वहीं एक लघुनाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने आंगनबाड़ी केंद्र में हुए पोषण पखवाड़े की सराहना की और अपनी ओर से इस कार्यक्रम के लिए 7,100 की राशि भेंट की। इस दौरान उच्च पाठशाला बनाला स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रोशनी देवी व वरिष्ठ नागरिक जीत ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद