फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। वोल्वो बस स्टैंड से पिकाडली रिसोर्ट होते हुए भूतनाथ मंदिर तक खस्ताहाल सड़क की जल्द हालत सुधरने की उम्मीद है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

गत दिवस वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की खस्ताहाल स्थिति का मामला उठाते हुए इसकी दोबारा टारिंग करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2025 में भारी बरसात के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। इससे स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मनाली में पर्यटन सीजन को देखते हुए सड़क का सुधारीकरण जरूरी है। मामले पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के मनाली मंडल के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा को करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क की टारिंग के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण पर आने वाली लागत राशि स्वीकृत की जाएगी। मंत्री के आश्वासन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, होटल कारोबारियों, व्यापार मंडल और अन्य पर्यटन हितधारकों में खुशी है। प्रतिनिधिमंडल ने जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने और सड़क सुधार की दिशा में कदम उठाने के लिए मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनाली होटलियर एसोसिएशन के सदस्य, व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव रजनीश शर्मा, टैक्सी यूनियन अलेऊ के अध्यक्ष राजकुमार डोगरा, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह नेगी, अनिल कुमार, गोकुल चंद सहगल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें