फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास नदी की लहरों पर रफ्तार लौटने से जगा जोश

Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन के बाद रविवार को खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
विभाग ने दी राफ्टिंग गतिविधियां करने की अनुमति, पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

ब्यास की लहरों पर पर्यटक उठा रहे हैं राफ्टिंग के रोमांच का आनंद
आपदा के बाद कुल्लू जिले के पर्यटन को आगे बढ़ने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा की मार से सुन्न पड़ी कुल्लू घाटी अब फिर से जीवन की धड़कनों से गूंजने लगी है। ब्यास नदी की लहरों पर रोमांच का शोर गूंज रहा है। राफ्टिंग की वापसी ने पर्यटन कारोबार को राहत की सांस दी है।
एक लंबे सन्नाटे के बाद साहसिक गतिविधियों को मिली मंजूरी से घाटी के कारोबारियों में नई उम्मीद जगी है। पर्यटक फिर से कुल्लू-मनाली का रुख करने लगे हैं। ब्यास नदी की लहरों पर विभाग ने राफ्टिंग गतिविधियां करने की अनुमति दे दी है। रोमांच के इस सफर से घाटी के पर्यटन कारोबारियों को भी पर्यटन के पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

जिले में ब्यास नदी पर रायसन से बाशिंग और पिरड़ी से शाढ़ाबाई तक राफ्टिंग साइट पर रोमांच का सफर करते पर्यटकों को देखा जा रहा है। हालांकि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक बरसात का सीजन होने के कारण विभाग ने राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक लगा रखी थी लेकिन जुलाई में आपदा आने के कारण इसका असर काफी देरी तक रहा। इस कारण 15 सितंबर को राफ्टिंग शुरू नहीं हो पाई थी। पिछले कुछ समय से विभाग ने राफ्टिंग आदि साहसिक गतिविधियों को करवाने की अनुमति दी है। इस कारण अब नदी के किनारों में राफ्टिंग पॉइंट पर रौनक लौट आई है। घाटी में साहसिक गतिविधियां शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद पर्यटक भी कुल्लू-मनाली की ओर आने लगे हैं। चूंकि, आपदा के कारण कुल्लू मनाली का पर्यटन कारोबार बिल्कुल शून्य हो गया था और पर्यटकों का आना लगभग बंद हो गया था। अब कुल्लू-मनाली के बीच की सड़क के साथ मनाली तक पहुंचने के लिए मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। इस कारण अब पर्यटक घाटी में पहुंचने शुरू हो गए हैं। इससे अब पर्यटन कारोबार चलने लगा है। इसको लेकर पर्यटन कारोबारियों में काफी अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारी विनोद कुमार, संजय कुमार ने कहा कि कुछ समय से पर्यटन लौटने लगा है। साहसिक खेलें शुरू होने से पर्यटकों के आने में इजाफा हो रहा है। पर्यटकों में राफ्टिंग सहित अन्य गतिविधियां करने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। इन दिनों रायसन से बबेली और बबेली से बाशिंग के साथ मौहल से शाढ़ाबाई तक पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें