कुल्लू। अटल सदन में आयोजित संगीत-नृत्य उत्सव में सोमवार को म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी के कलाकारों ने पंजाबी लोकनृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। अकादमी के कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही उत्सव का समापन हुआ। दर्शकों ने विभिन्न पंजाबी लोकनृत्य विधाओं का खूब आनंद लिया। अकादमी के कलाकारों ने अरदास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद पंजाबी लुड्डी, गिद्दा तथा जिंदूआ के साथ भांगड़े की प्रस्तुति दी।
जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय संगीत एवं नृत्य उत्सव में सूफी गायन, पंजाबी लोकगायन, कथक नृत्य का आयोजन किया गया। पंजाबी लोकनृत्य के साथ उत्सव का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति के आदान-प्रदान, साहित्य एवं भाषा के उत्थान के लिए हिमाचल सरकार एवं भाषा विभाग हमेशा तत्पर है। संवाद