फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास बहा ले गई योजना, विभाग नहीं जागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल घाटी की नौ पंचायतों में पेयजल और सिंचाई की समस्या दूर नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी के लिए बनाई गई उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजना तीन साल से ठप पड़ी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि दीपावली से पहले दोनों योजनाओं को बहाल नहीं किया गया तो जलशक्ति विभाग का घेराव कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने मीडिया के समक्ष यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

अनिल राणा ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की पेयजल योजना वर्ष 2020 में शुरू हुई थी। वर्ष 2023 में ब्यास नदी में आई बाढ़ से योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से योजना की मरम्मत कर इसे बहाल नहीं किया जा सका है। वहीं, पुरानी पेयजल योजनाओं की मरम्मत भी नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सिंचाई योजना भी बंद पड़ी है। जलशक्ति विभाग इसे दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठा पाया है। पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल राणा ने चेतावनी दी कि यदि दीपावली तक दोनों योजनाओं की मरम्मत कर उन्हें बहाल नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक को भी घेरा और योजनाओं की बहाली में हो रही देरी पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

....
इन पंचायत के लोग परेशान
ब्यास से क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजना बंद होने के कारण खराहल घाटी की सेऊगी, चंसारी, तलोगी, चताणी, बंदल, पुईद, चौकी डोभी, न्योली, गाहर पंचायत के लोगों को जहां पीने के पानी को तरसना पड़ रहा है वहीं किसानों-बागवानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
.....
उठाऊ पेयजल योजना को लेकर बिजली बोर्ड को ट्रांसफार्मर लगाने का काम दिया गया है लेकिन अभी इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। सिंचाई के पानी की योजना को बहाल करने के लिए पाइप डालने के लिए एक निजी जमीन मालिक ने काम को रोका है जिसको लेकर बातचीत चल रही है। दोनों मसलों के सुलझने के बाद दोनों योजनाएं बहाल होगी।
विज्ञापन

-अमित मिरूपा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें