फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिचोगा के लोग अब इधर-उधर नहीं फेंकेंगे कूड़ा

Wed, 30 Jul 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी के चिचोगा वासियों को अब कूड़ा निष्पादन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीण कूड़े को गाड़ी में डाल सकेंगे। स्थानीय पंचायत ने इसकी व्यवस्था कर दी है। अलेऊ में बिजली बोर्ड कार्यालय के समीप सुबह तीन घंटे गाड़ी खड़ी रहेगी। क्षेत्र वासियों के लिए इस सुविधा का आगाज मंगलवार सुबह से कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चिचोगा पंचायत में कूड़े की समस्या लगातार विकराल रूप धारण कर रही है। अधिकांश लोग कूड़े को इधर-उधर फेंक रहे थे। हालांकि, पर्यटन विकास परिषद द्वारा चिचोगा पंचायत से कूड़ा उठाने की व्यवस्था है। प्रतिदिन कूड़े की गाड़ी भी आती है लेकिन पंचायत के कुछ इलाकों में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण कूड़े की गाड़ी नहीं जा पाती। ऐसे स्थानों पर कूड़े की समस्या अधिक है। इस कारण मजबूरन लोग कूड़े को बिजली दफ्तर के समीप सड़क के किनारे फेंक देते हैं।
पंचायत द्वारा कई बार सफाई अभियान भी चलाया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। अब पंचायत ने बिजली दफ्तर के पास सुबह सात से दस बजे तक कूड़े की गाड़ी को खड़ा करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

चिचोगा पंचायत की प्रधान दीक्षा राज ने बताया कि कूड़े की समस्या का समाधान करने के लिए पंचायत ने फैसला किया है कि मंगलवार से ही सुबह सात से दस बजे तक कूड़े की गाड़ी बिजली दफ्तर के पास खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि लोअर चिचोगा और भूटानी गोंपा के पीछे जहां गाड़ी नहीं पहुंचती है। वे लोग अपने कूड़े को इधर-उधर न फेंक कर गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि अगर कोई कूड़े को सड़क पर फेंकते हुए पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें