फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कन्या स्कूल सुल्तानपुर की मेधावियों को मिला सम्मान

Fri, 15 Dec 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सुल्तानपुर स्कूल में वा​र्षिक समारोह में छात्राओं को पुस्कृत करते एडीएम अश्वनी कुमार।
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर (कुल्लू) में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने कुल्लवी नाटी तथा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि अश्वनी कुमार ने स्कूल की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहीं छात्राओं को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि के हाथों पारितोषिक प्राप्त कर स्कूल की छात्राएं चहक उठीं। मुख्यातिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट सूत्र नहीं होता, बल्कि कठिन परिश्रम और सतत प्रयासों से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

....
इन छात्राओं को मिला सम्मान
रेनिका, नेहा, इज्रा, अनन्या, गुमिता, श्वेता, अंशिका, हितोषी, दीपिका, तनुष्मा, श्रृष्टि, भूमिका, मीनाक्षी, गीतांजलि, नैना, वंशिका, रिलाक्षी, राजकुमारी, सानिया, प्रियंका, प्राजंलि, स्नेहा, शाइना, ललिता, चांदनी, दीया, वंदना, तनीषा, नंदिनी, कसक, प्रवीणा, मनीषा, हंसिका, ईशा, दवा डोलमा, शालू, हिमानी, हिताषिका, सकीना, कल्पना, किरणा, सेजल, पूजा, संध्या, मुस्कान, कृष्णा, खुशबू, गीतांजलि, गुंजन, तनिस्था, कुमकुम, दामिनी, ममता, पलक, सोनाक्षी, दिव्या, प्रांजल, श्रेयांशा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें