फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाल चंद बने देवता रावल ऋषि के कारदार

Fri, 15 Dec 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के देवता रावल ऋषि को नया कारदार मिला है। ऊपरली फनौटी के ग्रामीणों ने बैठक कर लाल चंद ठाकुर को कारदार की जिम्मेदारी दी है। वह अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लाल चंद ने कारदार का कामकाज निभाना शुरू कर दिया है। 14 दिसंबर को देवता रावल ऋषि के मुख्य कारकूनों और गांववासियों ने एक बैठक की। इसमें कारकूनों और ग्रामीणों ने नए कारदार बनाने का निर्णय लिया। सहमति से लाल चंद ठाकुर को देवता का कारदार बनाया गया। इससे पहले धर्म सिंह ठाकुर देवता के कारदार थे, लेकिन उम्र अधिक होने से उन्होंने लाल चंद को कारदार बनाने में सहमति जताई।
कारकूनों और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि देवता रावल ऋषि की सराय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए गांव में ही जगह देख ली है। इसे अब देवता के नाम करने के बाद सरकार और प्रशासन की मदद से जल्द सराय का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को नए कारदार देवता रावल ऋषि के रथ को अपने घर ले आए और ग्रामीणों के लिए धाम का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें