खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध अपने देवालय पीणी से दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने निकली हैं। सैकड़ों हारियानों भी मौजूद रहे। मंगलवार शाम को माता खराहल घाटी के न्योली गांव में स्थित जुआणी महादेव मंदिर पहुंची। माता भागासिद्ध के कारदार निहाल चंद ने कहा कि माता दशहरा उत्सव के लिए मंगलवार को अपने देवालय पीणी से रवाना हुई हैं।
शाम को माता न्योली जुआणी महादेव के मंदिर पहुंची और रात्रि भी वहीं किया। 21 अक्तूबर को पूजा-अर्चना के बाद दशहरा के लिए प्रस्थान करेंगी। जुआणी महादेव के कारदार गोपाल महंत ने कहा कि माता भागासिद्ध का भव्य मिलन जुआणी महादेव से देव विधि के मुताबिक हुआ। संवाद