फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किसान सभा ने सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अखिल भारतीय किसान सभा की काइस क्षेत्रीय इकाई ने जिला कुल्लू में संगठन की 90वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और राज्य व केंद्र सरकार से राहत देने की मांग उठाई। प्रदर्शन में पंचायत उपप्रधान रोशन लाल पठानिया, किसान नेता देवराज नेगी, प्रेम चंद ठाकुर, अमर चंद, दोत राम ठाकुर, लोत राम, लजे राम, मनी राम ठाकुर और स्थानीय किसान नेता डीआर ठाकुर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने छोटे किसानों के पांच लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने और सभी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने नष्ट हुई फसलों की बीमा राशि जल्द जारी करने और फिलहाल कृषि ऋणों की वसूली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। इसके अलावा उर्वरकों के बढ़े दाम वापस लेने और इन पर 50 प्रतिशत अनुदान देने की मांग की, ताकि किसानों की उत्पादन लागत कम हो सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान और बागवान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें