फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाली में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के लोगों ने जल, जंगल, जमीन और अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। इससे महान क्रांतिकारी सेनानी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित कर उसकी संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें