फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुंजुम दर्रा की सर्पीली सड़कों पर रोमांच का सफर जारी

विज्ञापन
लाहौल में रैली ऑफ हिमालय में भाग लेते प्रतिभागी
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इन दिनों रोमांच का सफर जारी है। रैली ऑफ हिमालय की ओर से आयोजित कार एवं बाइक रैली गुलाबा से रोहतांग और ग्रांफू से रोहतांग के सफर के बाद शुक्रवार को ग्रांफू से लोसर लगभग 100 किलोमीटर तक ऑफ रोड राइडिंग शुरू हुई। सुबह 8:00 बजे के करीब पहले सत्र में अलग-अलग कारें ग्रांफू से दौड़ाई गईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रैली के शुरुआत में 23 कारें शामिल हुईं जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को 21 कारें दौड़ में शामिल रहीं। रैली में सेना के अधिकारी एवं जवान भी भाग ले रहे हैं। वहीं, ग्रांफू से लोसर के लिए सुबह 9:30 बजे बाइकर की रैली शुरू हुई। इस दौड़ में देहरादून का बाइकर आगे चल रहा है। कर्नाटक से आई एकमात्र महिला बाइकर भाग्यश्री भी पहली बार ऑफ रोड रैली में शामिल हो रही हैं। लाहौ-स्पीति के कोकसर गांव निवासील टशी राणा भी अपनी बाइक पर सवार होकर रैली ऑफ हिमालय के चौथे संस्करण में भाग ले रहे हैं। टशी के साहसिक खेल में भाग लेने पर कोकसर वासियों ने शुभकामनाएं दीं। हिमालय एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि शुक्रवार को 23 फोर बाई फोर स्पोर्ट्स कारों में से 21 ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इसके अलावा 73 बाइकरों में 71 ही ऑफ रोड प्रतिस्पर्धा में शामिल रहे। कहा कि शनिवार को रैली लोसर से ग्रांफू तक होगी। रैली के चलते ग्रांफू से लोसर तक एनएच 505 पांच अक्तूबर से रात 12:00 बजे से लेक दोपहर 2:00 बजे तक 14 घंटे तक सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें