फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दोहरनाला-रोहलगी सड़क पर बस ट्रायल सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट पर अब जल्द दौड़ेगी एचआरटीसी की बस
विज्ञापन

1,600 की आबादी को मिलेगी बस की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू के तहत आने वाली ग्राम पंचायत शिल्ही-राजगिरी के 11 गांवों को बस सुविधा से जोड़ने का प्रयास सफल रहा। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस ट्रायल किया, जो सफल रहा। ऐसे में अब दोहरनाला-शिल्लीहार-चेष्ठा-रोहलगी सड़क पर बस का संचालन जल्द आरंभ किया जाएगा। इससे 11 गांवों की 1,600 की आबादी को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी और सफर सुगम बनेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शिल्ही-राजगिरी में करीब 12.50 किलोमीटर लंबी सड़क पर बस का संचालन होने से 11 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी। शगाड़, चेष्ठा, तिची, थाटा, कोट, तवा, शांगली, टिंहण सेरी, नौड़ ग्रां, रोहलगी और देऊग्रां को जोड़ने के लिए दोहरनाला-शिल्लीहार-चेष्ठा-रोहलगी सड़क का निर्माण किया गया है। अब सड़क पर जल्द बस सेवा शुरू होगी, जो ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। ग्राम पंचायत शिल्ही राजगिरी के प्रधान डोले राम ने कहा कि पंचायत के ग्रामीणों की दिक्कतों को दूर करने के लिए पथ परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दोहरनाला-शिल्लीहार-चेष्ठा-रोहलगी सड़क पर बस ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस संबंध मेें एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बस ट्रायल में सड़क बेहतर पाई गई है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए रूट परमिट मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें