फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवाओं की संसद में गूंजा महिला सुरक्षा का मुद्दा

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी में ​स्थित भुट्ठी स्कूल में युवा संसद में भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में शनिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा का मुद्दा खूब उछला। नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सत्तापक्ष को घेरा। युवा संसद का आयोजन प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। युवा संसद में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें वंशिका ठाकुर प्रधानमंत्री की भूमिका में रहीं। उनकी ओर से स्वच्छता अधिनियम पेश किया गया।
विज्ञापन

विपक्ष के नेता नरेंद्र ने देश में नशे के प्रकोप की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त युवा सांसदों की ओर से महंगाई, सुरक्षा, शिक्षा तथा महिला की सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दे उठाए। विद्यालय के प्रवक्ता भूपेंद्र मेहता ने बताया कि युवा संसद में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपना कौशल बढ़ाने में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें