फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाइक मालिक को बीमा कंपनी देगी 33,861 रुपये मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के गांधी नगर में वर्ष 2020 में हुए सड़क हादसे के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-तीन ने बीमा कंपनी को 33,861 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 5 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने को कहा है। फैसला अधिकरण के पीठासीन अधिकारी कुल्लू ने 12 नवंबर को सुनाया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार 28 अक्तूबर 2020 की रात गांधी नगर में ऑल्टो कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाइक मालिक ने मरम्मत पर खर्च हुए 33,880 रुपये के मुआवजे के लिए अधिकरण में याचिका दायर की थी।
सुनवाई के दौरान सामने आया कि कार चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। फॉरेंसिक रिपोर्ट में उसके रक्त में 171.53 मिलीग्राम प्रतिशत अल्कोहल पाया गया। अधिकरण ने साक्ष्यों के आधार पर हादसे के लिए कार चालक को जिम्मेदार माना और बीमा कंपनी को 45 दिनों के भीतर मुआवजे की राशि ब्याज सहित जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें