फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शहर में पानी की बढ़ी दरों ने चढ़ाया लोगों का पारा

Mon, 22 Dec 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- जलशक्ति विभाग ने दूसरी बार तीन गुना से ज्यादा थमा दिए पानी के बिल
विज्ञापन

विधायक ने सरकार से उठाया था मामला, फिर बिल ज्यादा आने से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पानी के बढ़े हुए बिलों को लेकर शहरवासियों में नाराजगी है। जल शक्ति विभाग की ओर से नए टैरिफ के अनुसार तीन महीने के बिल जारी किए गए हैं।
यह दूसरी बार है जब पानी के बिल तीन गुना अधिक तक आए हैं। सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बावजूद अभी तक पानी के बिल कम नहीं हुए हैं।


गौर रहे कि वर्ष 2025 जून महीने में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 के बिल बढ़े हुए बिल आए थे। इसके बाद काफी शोर मचा था। शास्त्रीनगर विकास समिति ने जल शक्ति विभाग से पानी की दरें कम करने को कहा था। इसके बाद कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी मामले को सरकार के समक्ष रखा था। अब एक बार फिर जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 के पानी के भारी-भरकम बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। पानी के बिल ज्यादा आने के बाद सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाओं का दौर है। लोगों की इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।



पिछली बार विधायक ने आश्वासन दिया था कि इन बिलों को भरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन इस बार फिर लोगों को भारी-भरकम बिल आ गए हैं। सरकार को पानी के बिलों की बढ़ी हुई दरों को वापस लेना चाहिए़। - गोपाल कृष्ण शास्त्री, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां के पानी से विद्युत प्रोजेक्ट करोड़ों कमा रहे हैं। पानी बाहरी राज्यों को मुफ्त दिया जा रहा है। जिन प्रोजेक्टों के लिए पर्यावरण, अन्य ढांचा खराब हुआ, वहां लोगों पर ऐसे बिल थोपना गलत है। जल्द बैठक बुलाई जाएगी। जल शक्ति विभाग बिल जारी करने की दिशा में स्थिति स्पष्ट करे। - जीसी चंबियाल, सचिव, शास्त्रीनगर विकास समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें