फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय

Fri, 03 Oct 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी को भी दी देव नियमों का उल्लंघन करने पर माफी मांगने की नसीहत
विज्ञापन

तहसीलदार, देवलुओं के विवाद पर हुई जिला देवी-देवता कारदार संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में तहसीलदार और देवलुओं के बीच हुए विवाद को लेकर देवसदन कुल्लू में जिला देवी-देवता कारदार संघ की बैठक हुई। जिला कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने की।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला महासचिव टीसी महंत ने किया। इस दौरान अस्थायी देव शिविर में शरारती तत्वों की ओर से दशहरा उत्सव की देवता उप समिति के को-ऑर्डिनेटर एवं तहसीलदार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। इस घटना को देव समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि दशहरा उत्सव के दौरान देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में देव समस्याओं के निराकरण करने आने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देव मर्यादा का पालन करना चाहिए। देव मर्यादा का उल्लंघन करने वाले अधिकारी को देवता से क्षमा मांगनी चाहिए।
अधिकारी के साथ देव शिविर में शरारती तत्व की ओर से किए गए दुर्व्यवहार को लेकर देवी-देवता के कारकूनों को भी माफी मांगनी चाहिए। दशहरा उत्सव में अधिकारी और कर्मचारी अस्थायी देव शिविरों में व्यवस्था सुचारु करने सहित कानून व्यवस्था को बनाए रखने में लगे हैं। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया कि छह अक्तूबर को जिला कारदार संघ कुल्लू का जनरल हाउस देव सदन के सभागार में 11 बजे होगा। जनरल हाउस में देव समाज से संबंधित विभिन्न मदों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह, जिला सचिव केहर सिंह प्रेमी, हंसराज शर्मा, जोगेंद्र आचार्य, जीवन शर्मा, सत्यदेव नेगी, भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, तारा चंद,भागे राम राणा, लालचंद,डोला सिंह,राजकुमार महंत, कारदार ख्याली राम शर्मा, कारदार दिनेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें