फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बीपीएल परिवारों के चयन पर ग्राम सभा में लगेगी अंतिम मुहर

Wed, 30 Jul 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सदस्य समितियों की जांच के बाद तैयार हैं सूची
विज्ञापन

जिला भर से बीपीएल के लिए आए थे 10131 आवेदन

बलदेव राज
कुल्लू। सरकार के आदेशों के बाद पंचायतों में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। बीपीएल में शामिल होने के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समितियों की ओर से अब सूची भी तैयार कर ली गई है।
समिति पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया था। अब अक्तूबर में होने वाली ग्राम सभा में चयनित होने वाले बीपीएल परिवारों पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

हालांकि जुलाई की ग्राम सभाओं में भी बीपीएल परिवारों को लेकर चर्चा होनी थी। कई जगह ग्राम सभाओं का कोरम पूरा नहीं हुआ। ऐसे में अब अक्तूबर माह में ग्राम सभाओं में चयनित होने वाले परिवारों पर अंतिम लगेगी। अक्तूबर में होने वाली ग्राम सभाओं में बाकायदा यह एजेंडा रहेगा। ग्राम सभा में मामले पर पारदर्शी रूप से चर्चा होगी। बीपीएल परिवार में शामिल होने के लिए जिला भर से 10,131 आवेदन मिले थे। इसमें नग्गर विकास खंड में 1187, कुल्लू में 1175, बंजार में 1489, भुंतर 1753, आनी 2268 और निरमंड विकास खंड में 2259 ने आवेदन किया है। अब देखना है कि बीपीएल परिवार में शामिल होने के लिए जिन परिवारों ने आवेदन किया है, उनमें कौन बाहर होता है, किसे मानदंडों के तहत चुना जाता है। बीपीएल सूची में चयन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी होनी है।
विज्ञापन



बीपीएल परिवार में शामिल होने के लिए प्रारंभिक सूची पर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा की गई है। अब अंतिम अनुमोदन अक्तूबर में होने वाली ग्राम सभा में किया जाएगा। - लक्ष्मी चंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें