फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीसरे दिन बागवान नहीं कर सके सेब का तुड़ान

Tue, 26 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडियों में भी नहीं हुई किसी तरह की खरीद, छाया रहा सन्नाटा
विज्ञापन

मौसम ने और बढ़ा दी किसान-बागवानों की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। मूसलाधार बारिश से बागवान तीसरे दिन मंगलवार को भी बगीचे में सेब का तुड़ान नहीं कर सके। भारी बारिश से जिले की तमाम सड़कें जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण यातायात बाधित हो गया है।
ऐसे में कोई भी बागवान अपने उत्पाद सब्जी मंडी नहीं भेज पाया । मंगलवार को सब्जी मंडी में कोई भी कारोबार नहीं हो सका और मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा। कारोबार न होने व्यापारी अपने डेरों में भी दुबके रहे। भारी बारिश से बागवानों को खासा नुकसान हो रहा है। करोड़ों का सेब बगीचों में फंस गया है। अत्यधिक बारिश से सेब अब काला पड़ने लगा है। बागवानों के लिए मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। घाटी के बागवान महेश, चमन, विश्वास, कैलाश ने कहा कि भारी बारिश से बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। समय पर सेब का तुड़ान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को सब्जी मंडी कोई भी कारोबार नहीं हुआ। सड़कें बाधित होने से बागवान सेब की खेप सब्जी मंडी में नहीं ला सके। उधर, बागवान अपने सेब को लेकर चिंतित हैं। तीन दिनों तक हुई बारिश ने उनकी मुश्किलों व चिंता को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें