फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सफेद चांदी की पहली झलक ने रोकी रफ्तार, अटल टनल जाम

Fri, 02 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल का बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही नजारा।-संवाद
विज्ञापन
लाहौल घाटी में बर्फबारी की सूचना मिलते ही पहुंची पर्यटकों की भीड़
विज्ञापन

नेहरुकुंड से सोलंगनाला के बीच घंटों तक जाम में फंसे रहे सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। अटल टनल रोहतांग और लाहौल घाटी में बर्फबारी की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह मनाली से अटल टनल की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा।
बर्फ देखने की चाह में बढ़े वाहनों के दबाव से नेहरुकुंड से सोलंगनाला तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे। इससे उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को अटल टनल में बर्फ के फाहे गिरे थे जबकि लाहौल घाटी के सिस्सू, कोकसर में बर्फ की परत जम गई। बर्फ देखने के लिए पर्यटक क्रेजी हो गए। शुक्रवार को सुबह मौसम खराब होने के कारण रोहतांग दर्रा बंद रहा। ऐसे में सभी वाहनों का दबाव अटल टनल की ओर बढ़ गया। सुबह ही मनाली में पहुंचे अधिकतर पर्यटकों ने लाहौल घाटी का रुख किया। सुबह सड़क पर ब्लैक आइस होने के कारण वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नेहरुकुंड से सोलंगनाला तक लगभग दो घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। पर्यटकों को बर्फ का दीदार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। वाहन चालक अमित और अक्षित ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण वे घंटों फंसे रहे। हालांकि दोपहर को स्थिति सामान्य रही। शाम को फिर जाम लग गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात नियंत्रण में पीस और होम गार्ड के जवान पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। अतिरिक्त जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। मौसम की स्थिति को देखते हुए रोहतांग दर्रा शुक्रवार को बंद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें