फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Thu, 20 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास में आयोजित वा​र्षिक समारोह में नाटी की प्रस्तृति देतीं छात
विज्ञापन
थरास विद्यालय में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत रोट के प्रधान राजेंद्र पाल शर्मा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
प्रधानाचार्य छिमे डोलमा ने समारोह में मुख्यातिथि, शिक्षकों और अभिभावकों के समक्ष विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षा के अलावा खेल व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके उपरांत विद्यार्थियाें ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने एकल, समूह गीतों और नृत्य से मन मोहा। नाटी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यातिथि राजेंद्र पाल शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यातिथि ने कहा कि भविष्य में कामयाब होने के लिए विद्यार्थी अभी से एक लक्ष्य को निर्धारित करें। उस लक्ष्य को पाने के लिए समय सीमा तय करें और उसी के तहत अपनी पढ़ाई और प्रयत्न को जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें