फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला बुनकरों के बनास गर्म वस्त्र बने आकर्षण का केंद्र

Thu, 20 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
14 मील में सो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला बुनकरों द्वारा तैयार ऊनी गर्म वस्त्रों की जा
विज्ञापन
राष्ट्रीय सम्मेलन में लगाई थी महिलाओं ने प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 14 मील में भारत सरकार के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में स्थानीय महिलाओं ने भी गर्म वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई। इसका शुभारंभ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किया।
विज्ञापन

उन्होंने बुनकर महिलाओं से उनके बनाए गर्म वस्त्रों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में ऊन से बनीं गर्म जुराबें, ऊनी टोपी, मफलर, स्वेटर, शॉल और दस्ताने आदि शामिल थे। महिलाओं की ओर से हाथ से बनाए इन गर्म वस्त्रों को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बाहरी राज्यों से आईं कई महिला अधिकारियों ने भी जानकारी हासिल की। मानव बुनाई एसएचजी ग्रुप नग्गर की संचालिका कुसुम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में उनके ग्रुप की महिलाओं की ओर से हाथ से तैयार किए ऊन के गर्म वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सर्दी से बचने के लिए जुराबें और टोपियां खरीदी हैं। एक अन्य स्टॉल में भी मनाली की महिलाओं ने हाथों से तैयार जूस, जैम, शहद और ड्राई फ्रूट की प्रदर्शनी लगाई है। बता दें कि जिले के ग्रामीण इलाकों में कई महिला स्वयं सहायता समूह गर्म वस्त्र तैयार करते हैं। इससे कई महिलाएं अपनी आर्थिकी मजबूत करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें