फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण के साथ उपचार चिकित्सक का कर्तव्य : डॉ. हीरा लाल

Thu, 02 Jul 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। समर्पण के साथ मरीज का उपचार करना चिकित्सक का कर्तव्य है। इसी सेवा भाव और संवेदनशीलता के साथ चिकित्सक कार्य करता है। यह बात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल ने कही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक ने की। अस्पताल के सभागार में चिकित्सकों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए भी मंथन किया।
इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। डाॅ. हीरा लाल ने कहा कि अस्पताल में रोजाना 1200 से 1400 मरीजों का उपचार चिकित्सक कर रहे हैं। हर मरीज को बेहतर चिकित्सा प्रदान करना प्रबंधन सुनिश्चित कर रहा है। इस दौरान वरिष्ठ और कनिष्ठ चिकित्सकों के अलावा अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें