कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में विधायक सुंदर सिंह से परिधि गृह कुल्लू में मिला। उन्होंने उनके माध्यम से सरकार को एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। महासंघ के अध्यक्ष ने कहा है कि कर्मचारियों ने सरकार का साथ दिया है। ऐसे में कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए।
इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू की है। इसे लेकर केंद्र सरकार अब प्रदेश सरकार से दो-दो हाथ कर रही है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को मिलने वाली आरडीजी भी रोक दी है। कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी। संवाद