फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर पहुंचे देवता बिजली महादेव

विज्ञापन
दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुए देवता बिजली महादेव और छामहणी महादेव चौकी डोभी में विराजमान।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शोभा बढ़ाने के लिए आराध्य देवता बिजली महादेव भगवान रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर पहुंचे। देर शाम मंगलवार को देवता रघुनाथ के मंदिर में पहुंचे और मिलन की परंपरा का निर्वहन किया। इसके बाद देवता सुल्तानपुर में ही स्थित अपने अस्थायी शिविर पहुंचे। देवता का रात्रि विश्राम सुल्तानपुर में हुआ। बुधवार को देवता बिजली महादेव आराध्य देवता रघुनाथ के साथ अठारह करड़ू की सौह ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और इस यात्रा से दशहरा उत्सव का देव नियमों के अनुसार शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

इससे पहले देवता खराहल घाटी के धार्ठ गांव में स्थित अपने देवालय से सुल्तानपुर के लिए सैकड़ों हारियानों-कारकूनों संग रवाना हुए। देवता का खराहल घाटी के विभिन्न गांवों और कुल्लू शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। खराहल घाटी के चौकी डोभी गांव में देवता बिजली महादेव का मिलन देवता छमाहणी नारायण से हुआ। देवमिलन की परंपरा का दोनों देवताओं ने देव नियमों और रीति-रिवाजों से पूर्ण किया। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि देवता आगामी सात दिनों तक ढालपुर में अपने अस्थायी शिविर में रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें