फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलस्तर बढ़ने से दरमेहड़ को जोड़ने वाली पुलिया बही

Thu, 01 Aug 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत देहुरीधर के दरमेहड़ गांव को जोड़ने वाली पुलिया रोपा में पिन पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गई है। जुलाई 2023 में यहां पर लगा पुल भी बाढ़ में बह गया था। इसके बाद यहां पर ग्रामीणों ने एक पुलिया का निर्माण किया था। वहीं, एक झूला भी यहां लोगों के लिए लगाया है।
विज्ञापन

लोग पुलिया से होकर आरपार हो रहे थे, लेकिन जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिया बहने से अब ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब दरमेहड़ लोगों के पास झूला ही एक मात्र विकल्प बचा है। स्थानीय निवासी योग राज, चुनी लाल, खेम राज, ज्ञान चंद, प्रेम चंद, गंगा सिंह, किशोरी लाल, फतेह चंद, रमेश कुमार ने कहा कि गांव वासियों ने आपसी सहयोग से एक छोटी पुलिया का निर्माण किया था, वह नदी का जलस्तर बनने से बह गई है। अब लोगों को तीन किलोमीटर दूर से सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल भी शुरू होने वाले हैं, ऐसे में बच्चों को मुश्किलें आएंगी। ग्रामीण लगातार सरकार व प्रशासन से आग्रह है कि यहां एक पैदल पुल का निर्माण किया जाए। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने राहत के नाम पर जो झूला लगाया है, उसकी सही तरह से मरम्मत नहीं की गई है। झूले में भी हादसा पेश आ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन व सरकार को यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में लोग सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से पुल की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें