फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगातार बरस रहे बादलों ने सूना किया बाजार

Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सब्जी मंडी बंदरोल में आई सेब की खेप। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू की सब्जी मंडियों में आधी रह गई सेब, नाशपाती और सब्जियों की मात्रा
विज्ञापन

मंडियों में आ रहे 1000 से 1500 क्रेट, बारिश के चलते आधी रही सेब की आवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सेब और सब्जियों के सीजन में बरसात का मौसम रोड़ा बन गया है। सब्जी मंडियों में पिछले दो दिनों से सेब, नाशपाती और अन्य सब्जियों की मात्रा आधी रह गई है।
जिले की सबसे बड़ी सेब मंडी बंदरोल, भुंतर सहित मंडियों में 1000 से 1500 क्रेट ही पहुंचे हैं। सेब सीजन की शुरुआत होने के बाद 3000 से अधिक तक क्रेट रोजाना पहुंचते थे। पिछले दिनों भी नाशपाती के 1500 से अधिक क्रेट आ रहे थे। अब नाशपाती से कम सेब बंदरोल मंडी में आ रहा है। कुल्लू और मंडी के बीच बारिश से लगातार एनएच बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू के बागवान भी किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते। बारिश का दौर थमने तक बागवानों ने फिलहाल सेब का तुड़ान रोक दिया है। बागवान गोपाल सिंह, मनोहर लाल शर्मा, सुशील कुमार, प्रवीण शर्मा और जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन के समय बारिश थम जाती है और रात को कुल्लू में बादल जमकर बरसते हैं। सुबह तक बारिश रहने से बागवान बगीचों में सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। अधिक बारिश से सेब के काला पड़ने का डर भी सता रहा है। हालांकि इस बार मौसम बागवानी के अनुकूल रहने के कारण सेब में अच्छा रंग आ रहा है। उन्होंने कहा कि रॉयल सेब में अब अच्छा रंग आया है। इन दिनों में मंडियों में भी दाम बेहतर बने हैं। लगातार हो रही बारिश सेब तुड़ान में बाधा बन रही है।
विज्ञापन

उधर, सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण बहुत की कम सेब मंडियों में आ रहा है। आने वाले दिनों में कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें