फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भाजपा सरकारें गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का राग अलाप रही : श्रीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र और संविधान के नाम पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन

शर्मा शनिवार को केलांग और उदयपुर मंडलों में आयोजित बूथ सशक्तीकरण अभियान की बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक हाथ में संविधान लेकर दिखावा करना और दूसरी ओर सांविधानिक मूल्यों की अवहेलना करना कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अनुसार, सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय करने, नियमित बैठकें आयोजित करने और सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन व रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ सशक्तीकरण अभियान से लाहौल-स्पीति में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें