फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे की 10 किलोमीटर तक सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 में घियागी से बंजार के बीच एज-टू-एज टारिंग शुरू हो गई है। टारिंग के बाद एनएच की स्थिति सुधरेगी। घियागी से बंजार तक एनएच में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में टारिंग होनी है।
विज्ञापन

इस पर करोड़ों की राशि खर्च होगी। ऊबड़ खाबड़ हुए एनएच के कारण लोगाें को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। पर्यटक भी बंजार क्षेत्र में आने से तौबा कर रहे थे। पर्यटन कारोबार पर सड़क की बदहाली के कारण विपरीत असर पड़ रहा था।
टारिंग होने से सड़क चकाचक होगी। जानकारी के अनुसार औट से घियागी तक एनएचएआई की ओर से टारिंग और मरम्मत का कार्य अलग-अलग दो ठेकेदारों को दिया गया है।
बंजार से लारजी तक लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र में पैचवर्क का कार्य भी शुरू हो चुका है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा टारिंग कार्य की निगरानी कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों ने टारिंग शुरू होने से राहत की सांस ली है। एनएच 305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि टारिंग के कार्य ने गति पकड़ ली है। बंजार की आम जनता और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे सहयोग करें, जिससे टारिंग का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें