फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रा, तीर्थन घाटी में लग रहा पर्यटकों का मेला

विज्ञापन
शिंकुला टॉप बना नया स्नो प्वाइंटबर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे सैलानी सभी प्रकार के वाहनों की आ
विज्ञापन
मनाली/कुल्लू। मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश के कारण सैलानियों का रुख पहाड़ों की ओर बढ़ गया है। जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़, तीर्थन, मणिकर्ण के साथ मनाली और कोकसर क्षेत्र गुलजार नजर आ रहे हैं। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में होटल और होम स्टे करीब 60 से 70 प्रतिशत तक भरे हुए हैं। वीकेंड में यह आंकड़ा 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। पिछले सप्ताह ही मनाली में 35,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। पर्यटकों की इस भीड़ को देखकर स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
सोझा टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश, सुनी ठाकुर और गौतम ठाकुर ने कहा कि मई और जून में कुल्लू-मनाली पर्यटन कारोबार को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि अब तक कारोबार सामान्य स्तर पर रहा है, लेकिन जाम लगने से पर्यटकों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके समाधान के लिए बंजार, तीर्थन घाटी और कसोल-मणिकर्ण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें