फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सौ बोरी तक सेब पर जमाबंदी की शर्त खत्म

Sat, 10 Jan 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे जैसे हालात की मार झेल रहे प्रदेश के बागवानों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

बागवानी संगठनों के कड़े विरोध के बाद एचपीएमसी ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रदेश के सेब बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने बागवानी संगठनों के कड़े विरोध के बाद जमाबंदी की अनिवार्य शर्त में बड़ा संशोधन कर दिया है।
अब 100 बोरी तक सेब देने वाले बागवानों को भुगतान के लिए जमाबंदी जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब प्रदेश के बागवान सूखे और घटती पैदावार से पहले ही परेशान चल रहे हैं। कुल्लू फलोत्पादक मंडल ने इस शर्त को पहले ही तुगलकी फरमान करार देते हुए सरकार और एचपीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन

कुल्लू फलोत्पादक मंडल के महामंत्री रिमन सिंह ठाकुर ने इस संशोधन को बागवानों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि अब 100 बोरी तक सेब देने वाले छोटे और मध्यम बागवानों को राजस्व विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भविष्य में बागवानों के हित से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले बागवानी संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर बागवानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस फैसले से प्रदेश के हजारों छोटे बागवानों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें