फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ के बीच लाहौल की सर्द फिजाओं ने भरा जोश

Sun, 28 Dec 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिंकुला-ग्रांफू में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जमकर कीं अठखेलियां
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग से लेकर मनाली तक जाम लगने से हुई परेशानी
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। शिंकुला दर्रा और ग्रांफू में रविवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर बादलों के बीच धूप खिली रही।
हालांकि मौसम ठंडा बना रहा उसके बावजूद भारी संख्या में पर्यटक अटल टनल होकर लाहौल घाटी पहुंचे और बर्फ के दीदार का आनंद लिया। पर्यटकों ने शिंकुला टॉप के साथ कोकसर के समीप ग्रांफू क्षेत्र में भी बर्फबारी का लुत्फ उठाया। बर्फ के बीच ठंडी फिजाओं ने पर्यटकों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

ग्रांफू में सुबह 10 बजे के बाद पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। यह सिलसिला दो बाद डेढ़ से दो बजे तक चला। इसके बाद शाम तीन बजे सैलानियों का लौटने का क्रम शुरू हुआ। शिंकुला दर्रा पर भी 11 बजे से पर्यटकों का पहुंचना शुरू हुआ। उसके बाद यहां सैलानियों ने खूब मस्ती की और शाम के समय पर्यटक वापस लौटे।
दिसंबर के अंतिम दिनों में भी मनाली क्षेत्र में बर्फ न पड़ने के कारण पर्यटन गतिविधियां फीकी लग रही हैं। ऐसे में बर्फ देखने की चाह में पर्यटक मनाली की बजाय अटल टनल के रास्ते लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। इससे साफ है कि इन दिनों पर्यटकों की अधिकांश भीड़ मनाली से निकलकर लाहौल क्षेत्र की ओर जा रही है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से लाहौल के पर्यटन कारोबारियों को रोजगार मिल रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।
विज्ञापन

इससे होटल, ढाबे और टैक्सी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल रहा है। हालांकि, दूसरी ओर अटल टनल से मनाली के बीच बेतरतीब वाहन चलाने और ओवरटेकिंग के कारण घंटों लंबा जाम लग रहा है। इससे जनजातीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह का जाम लगा रहा तो लाहौल से मरीजों को लेकर आने जाने वाली एंबुलेंस के लिए भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की जा रही है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें