फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैकड़ों लोगों को मौत के मुंह से बचा लाए दमकल कर्मचारी

Sun, 28 Dec 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक साल के भीतर सामने आईं 74 आपातकालीन घटनाएं
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों के प्राणों के तारणहार बने दमकल विभाग के कर्मचारी

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में इस साल दमकल कर्मी सैकड़ों लोगों के लिए देवदूत बने। प्राकृतिक आपदा और आपातकालीन स्थिति में फंसे लोगों के लिए दमकल कर्मियों की सेवाएं राहत बनीं।
इस साल आठ दमकल चौकियों के तहत हुईं विभिन्न आपातकालीन घटनाओं में दमकल कर्मी 177 लोगों को मौत के मुंह से बचा लाए हैं।
जिले में जनवरी से अब तक पूरा साल बारिश, भूस्खलन, अग्निकांड जैसी 74 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें दमकल कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए विपदा में फंसे लोगों की मदद की।
विज्ञापन

जिले में स्थापित दमकल चौकी कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल, जरी, लारजी, बंजार, आनी और अटल टनल में इस साल राहत और बचाव कार्य के लिए 74 सूचनाएं मिली हैं। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मचारियों ने अपना दायित्व निभाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को पूरा किया। इनमें अधिकतर लोग वे रहे जो बरसात के भूस्खलन के कारण मलबे में दबे थे और कुछ भारी बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ आने से जान बचाने के लिए देवदूतों का इंतजार कर रहे थे। दमकल कर्मी ऐसे सैकड़ों लोगों के लिए इस साल आपदा में उनके प्राणों के तारणहार बने हैं।
उधर, दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि दमकल कर्मचारियों ने इस साल करोड़ों की संपत्ति के साथ लोगों की जान भी बचाई है। उन्होंने कहा कि इस साल आपातकालीन स्थिति में फंसे 177 लोगों की जान को बचाने में दमकल कर्मी कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन


किस चौकी में कितनी घटनाएं और बचाव
दमकल चौकी घटनाएं जान बचाई
कुल्लू 18 सात
मनाली आठ नौ
पतलीकूहल छह 130
जरी 18 16
लारजी छह एक
बंजार सात आठ
आनी 11 छह
अटल टनल - -

42 मवेशियों की भी बचाई जान
दमकल कर्मचारियों ने अग्निकांड की घटनाओं को रोकने में ही नहीं, बल्कि राहत एवं बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुईं घटनाओं में दमकल कर्मियों ने 177 लोगों की जान बचाने के अलावा 42 मवेशियों को भी रेस्क्यू किया। कुल्लू में छह, मनाली में चार, पतलीकूहल में 10, जरी में 13, लारजी में एक, बंजार में दो और आनी में छह मवेशी सुरक्षित बचाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें