फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बच्चों ने कुल्लवी नाटी से मोहा सबका मन, लूटी वाहवाही

Mon, 10 Nov 2025 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नोर वैली सीनियर सकेंडरी स्कूल बजौरा में वार्षिक समारोह की धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। स्नोर वैली सीनियर सकेंडरी स्कूल बजौरा में 22वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस साल विद्यालय ने पांच मेरिट हासिल कर प्रदेश में कुल्लू का नाम चमकाया है। 12वीं के विज्ञान संकाय में छात्रा मानवी ने 10वां स्थान हासिल किया है। 10वीं की मेरिट में प्रांचल शर्मा ने आठवां, गौरी ने नौवां और वंशिका-वैष्णवी ने 10वां स्थान हासिल किया है। समारोह में मेरिट में रही छात्राओं के अभिभावक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। 10वीं के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नर्सरी-ए के नौनिहालों ने नृत्य, एलकेजी के बच्चों ने डांडिया, यूकेजी-बी के बच्चों ने चंबा के लोकनृत्य, पहली-बी के बच्चों ने बात मानो पापा जी, दूसरी-बी और सी के बच्चों ने किजो केसरी के लाल, पांचवीं ए-बी के बच्चों ने पीस ऑफ पैराडाइस एक्ट, छठी ए-बी के बच्चों ने अंग्रेजी गाने पर नृत्य, सातवीं-सी के बच्चों ने पंजाबी भांगड़ा, नौवीं ए-बी के बच्चों ने कृष्णलीला, दसवीं ए-बी के बच्चों ने लघुनाटिका, 11वीं बी के बच्चों ने दुर्गा स्तुति, 12वीं कक्षा के बच्चों ने कुल्लवी नाटी से मनमोहा और वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य पूर्णचंद ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट में वर्षभर की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक ही नहीं खेल के क्षेत्र में भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें