फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर में देव ठाकुर माधोराय की निकली रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के वामतट पर हरिपुर गांव में दशहरा उत्सव के लिए देव ठाकुर माधोराय बुधवार लाव-लश्कर के साथ स्थायी शिविर से रथ मैदान पहुंचे। जय श्रीराम और ठाकुर माधोराय के जयकारों से घाटी गूंज उठी। देव परंपरानुसार उनकी पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ठाकुर माधोराय रथ पर विराजमान हुए।
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर दशहरा मैदान तक पहुंचाया। यहां माता नीलासूूूरी भी इस परंपरा में शामिल हुईं। मेला मैदान में पहुंचने के बाद ठाकुर माधोराय और माता नीलासूरी अस्थायी शिविर में विराजमान हुए। अब आगामी पांच दिन तक ठाकुुर माधोराय और माता नीलासूरी भक्तों को अस्थायी शिविर में दर्शन देंगे।
ठाकुर माधोराय कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नेगी ने कहा कि हरिपुर में देव नियमों का पालन करते हुए दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इस बार भी सदियों से चली आ रही परंपराओं को निभाया गया। माता नीलासूरी और ठाकुर माधोराय के सम्मान में उत्सव पांच दिनों तक मनाया जाएगा। 25 अक्तूबर को देव विधि-विधान से उत्सव का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें