फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दूसरे रूट पर भेज दी बस, सड़क किनारे इंतजार करती रहीं सवारियां

Wed, 14 May 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी से कुल्लू वाया शवाड़-शुश रूट की बस न आने से यात्री होते रहे परेशान
विज्ञापन

शिमला रूट की बस खराब होने पर भेज दी थी गाड़ी, लोगों ने जताई नाराजगी
यात्री बोले- 15 पंचायतों के लोगों को मिलती है इस बस में सफर करने की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आनी से जिला मुख्यालय कुल्लू वाया शवाड़-शुश रूट की बस बुधवार को नहीं है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्री निराश होकर घर लौट गए।
शवाड़ से कुल्लू, जलोड़ी दर्रा तक जगह-जगह बस का इंतजार कर रहीं। दरअसल, इस रूट की बस को दूसरी जगह भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि निगम ने यह बस कुल्लू-आनी वाया शिमला रूट की बस खराब होने के बाद इसे इस रूट पर भेज दिया था। कुल्लू वाया शवाड़-शुश रूट पर बस न आने से शवाड़, शेहुल, चिमनी, कोठी, शुश, माशनूनाला और जलोड़ी दर्रा तक सवारियां सड़क के किनारे बस का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

आशीष शर्मा, मेघ सिंह, बाला राम और किशन चंद ने कहा कि वह कोठी, शुश और जलोड़ी दर्रा में आनी से कुल्लू वाया शवाड़-शुश बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने करीब एक घंटा इंतजार किया, लेकिन बस नहीं आई। उन्होंने कहा कि रास्ते में कई लोग सड़क के किनारे खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। कई लोगों को जरूरी काम होने पर भारी-भरकम किराया देकर टैक्सी से आना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह ऐसा रूट, जिसमें कोई दूसरी बस कुल्लू के लिए नहीं आती है। अधिकतर सवारियां इसी बस से बंजार, भुंतर और कुल्लू आती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू-आनी वाया शिमला बस तकनीकी कारणों से आनी बस अड्डा में खराब हो गई थी। ऐसे में आनी-कुल्लू वाया शुश रूट की बस को इसकी जगह भेज दिया गया। इस पर रघुपुर इलाके के लोगों ने रोष जताया है। कहा कि इस बस में इलाके की 15 पंचायतों के लोग सफर करते हैं। उधर, एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी इंद्रदेव ने कहा कि आनी से कुल्लू वाया शुश बस नहीं आई है। उस बस को किसी दूसरे रूट के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें