लाहौल के दांलग में खराब हुई एचआरटीसी के बस।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केलांग से कोकसर की तरफ जा रही एचआरटीसी की बस दालंग से पीछे खराब हो गई। बस में करीब 10 से 15 यात्री मौजूद थे। बस खराब होने से यात्री परेशान हुए। लाहौल में आए दिन निगम की बसें सड़कों में खड़ी हो रही हैं।
लोग टैक्सियों में महंगे सफर के लिए मजबूर हो रहे हैं। बस के खराब होने कुछ यात्री शाम का समय देखकर पैदल ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बस शनिवार शाम 6:15 के आसपास खराब हुई। उधर, किलाड़ से मनाली की ओर आने वाली बस भी शाम 6:30 बजे तक केलांग नहीं पहुंची थी। इस बस का केलांग से प्रस्थान का समय 4:30 बजे है।
यह बस भी आधे रास्ते में खराब हो गई और सवारियों को खाया परेशान होना पड़ा। पांगी घाटी के यात्रियों के साथ केलांग से मनाली की ओर निकलने वाले यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। केलांग बस अड्डा प्रभारी रतन ने कहा कि पांगी से आने वाली बस भी रास्ते में खराब हो गई थी। ऐसे में दूसरी बस भेजने से देरी हुई है। संवाद