फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बनाला स्कूल में सम्मान पाकर चहके मेधावी

Sat, 30 Nov 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने नाटी और डांस पेश कर लूटी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय उच्च पाठशाला बनाला में शनिवार को सालाना समारोह मनाया गया। इसमें जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार मुख्यातिथि और बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर विशिष्ट थे।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। स्कूल प्रबंधन समिति बनाला और स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने नाटी के साथ एकल और सामूहिक डांस कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने पहली कक्षा की छात्रा वंशिका, अनमोल और तनीषा ठाकुर, दूसरी के नैतिक, लक्षिता और कल्पना, तीसरी कक्षा से अंकिता ठाकुर, अदिति और इशिता, चौथी कक्षा से कार्तिक, निहारिका और टेक सिंह, पांचवीं कक्षा से पीयूष, प्रिया ठाकुर और साक्षी ठाकुर को क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया।
छठी से रीना कुमारी, पीयूष कुमार, प्रेरणा और ईला शर्मा, सातवीं से लीना नेगी, साक्षी, रागिनी और बबीता ठाकुर, आठवीं से वर्षा, वेदिका, अनु ठाकुर और मनीषा ठाकुर, नौवीं से अर्चना शर्मा, प्रिया शर्मा और शिवानी, दसवीं से प्रवीना, मित्तल ठाकुर और अमित नेगी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पंकज परमार ने विद्यार्थियों से पूरी लग्न के साथ पढ़ाई और खेलकूद प्रतियोगिता पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने ही देश व प्रदेश को आगे लेकर जाना है। इसके बाद स्कूल के टीजीटी संजय कुमार ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस मौके पर लगौटी स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर, एसमसी की अध्यक्ष रोशनी देवी, बेली राम, मुख्याध्यापक विजय अत्री, सीएचटी अमर चंद, शास्त्री बीना कुमारी, हीरा लाल ठाकुर, मेहर मेहता और केसर सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें