फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा से पहले चकाचक होगी भूतनाथ-बस अड्डा सड़क

Thu, 06 Aug 2026 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। फोरलेन और अंतरराज्यीय बस अड्डे को जोड़ने वाली भूतनाथ-बस अड्डा सड़क की बदहाल स्थिति जल्द सुधरेगी। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव से पहले लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की मरम्मत करेगा।
विज्ञापन

सड़क सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि खर्च जिला प्रशासन और नगर परिषद कुल्लू संयुक्त रूप से वहन करेंगे। करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिनसे होकर गुजरने वाले वाहनों को हिचकोले खाने पड़ते हैं।
सड़क की खराब स्थिति को लेकर लोग लंबे समय से सुधार की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन ने इसके लिए धन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि नगर परिषद भी जल्द अपना अंश जारी करेगी।
विज्ञापन

सड़क सुधार का मुद्दा नगर परिषद कुल्लू की पहली बैठक में भी उठा। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने सड़क की स्थिति पर चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष शालिनी रॉय ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों में सवार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद ने प्रशासन से बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है और प्रशासन ने इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें